बांकीपुर उपचुनाव: EVM के पांच राउंड की गिनती पूरी, जनसुराज के प्रशांत किशोर को 8,971 वोट; भाजपा के नीरज सिन्हा को 6,592 वोट

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: पटना के बांकीपुर  उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद EVM के पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। पांचवें राउंड में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब वह भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 2,379 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

पहले राउंड से पांचवें राउंड तक का हाल

पहला राउंड

  • प्रशांत किशोर (जनसुराज): 2,220 वोट
  • नीरज सिन्हा (भाजपा): 1,423 वोट
  • रेखा कुमारी (राजद): 501 वोट

दूसरा राउंड

  • प्रशांत किशोर: 3,790 वोट
  • नीरज सिन्हा: 2,634 वोट

तीसरा राउंड

  • प्रशांत किशोर: 5,032 वोट
  • नीरज सिन्हा: 3,870 वोट
  • रेखा कुमारी: 767 वोट

चौथा राउंड

  • प्रशांत किशोर: 6,269 वोट
  • नीरज सिन्हा: 5,124 वोट
  • रेखा कुमारी: 884 वोट

पांचवां राउंड (ताजा अपडेट)

  • प्रशांत किशोर (जनसुराज): 8,971 वोट
  • नीरज सिन्हा (भाजपा): 6,592 वोट
  • रेखा कुमारी (राजद): 884 वोट

पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की कुल बढ़त 2,379 वोट हो गई है। इससे पहले चौथे राउंड तक उनकी बढ़त 1,145 वोट थी। यानी पांचवें राउंड में उन्होंने अपनी बढ़त को दोगुने से भी ज्यादा कर लिया।

 

जनसुराज और भाजपा के बीच सीधी टक्कर

अब तक की मतगणना में मुकाबला पूरी तरह जनसुराज और भाजपा के बीच दिखाई दे रहा है। शुरुआती पांच राउंड में राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी काफी पीछे चल रही हैं और फिलहाल जीत की दौड़ से बाहर नजर आ रही हैं।

 

प्रशांत किशोर के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

यह उपचुनाव प्रशांत किशोर के राजनीतिक करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जनसुराज पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में बांकीपुर सीट पर मिल रही बढ़त पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि साबित हो सकती है।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने इस चुनाव को बिहार सरकार के कामकाज पर जनमत बताया था। वहीं भाजपा इस सीट पर पिछले 30 वर्षों से अपना कब्जा बनाए हुए है और उसे बचाने की चुनौती का सामना कर रही है।

 

31 राउंड में आएगा अंतिम फैसला

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कुल 31 राउंड में पूरी होगी। अभी पांच राउंड की गिनती हुई है और 26 राउंड बाकी हैं। ऐसे में अंतिम परिणाम आने तक मुकाबले की तस्वीर बदल भी सकती है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना ली है और सभी की नजर अब अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हुई है।

Share This Article