BNT Desk: पटना के बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद EVM के आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। आठवें राउंड के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब वह भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 4,556 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पहले से आठवें राउंड तक वोटों का सफर
| राउंड | प्रशांत किशोर (जनसुराज) | नीरज सिन्हा (भाजपा) | रेखा कुमारी (राजद) | प्रशांत किशोर की बढ़त |
|---|---|---|---|---|
| पहला | 2,220 | 1,423 | 501 | 797 |
| दूसरा | 3,790 | 2,634 | 501* | 1,156 |
| तीसरा | 5,032 | 3,870 | 767 | 1,162 |
| चौथा | 6,269 | 5,124 | 884 | 1,145 |
| पांचवां | 8,971 | 6,592 | 884* | 2,379 |
| छठा | 11,603 | 8,152 | 2,154 | 3,451 |
| सातवां | 13,500 | 9,689 | 2,599 | 3,811 |
| आठवां | 15,637 | 11,081 | 2,991 | 4,556 |
आठवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़कर 4,556 वोट हो गई है।
भाजपा से बढ़ती जा रही बढ़त
शुरुआती राउंड में जहां प्रशांत किशोर की बढ़त एक हजार वोट के आसपास थी, वहीं आठवें राउंड तक यह बढ़कर लगभग पांच हजार वोट पहुंच गई है। इससे जनसुराज के समर्थकों में उत्साह है, जबकि भाजपा के सामने बढ़त कम करने की चुनौती है।
RJD अभी भी तीसरे स्थान पर
अब तक की मतगणना में राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। मुख्य मुकाबला जनसुराज और भाजपा के बीच ही दिखाई दे रहा है।
31 राउंड में आएगा अंतिम नतीजा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कुल 31 राउंड में पूरी होगी। अभी आठ राउंड की गिनती पूरी हुई है और 23 राउंड बाकी हैं। ऐसे में अंतिम परिणाम आने तक तस्वीर बदल सकती है, लेकिन फिलहाल जनसुराज के प्रशांत किशोर मजबूत बढ़त के साथ चुनावी मुकाबले में आगे बने हुए हैं।