‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल, बोले- पूरे देश से पहले बिहार से की शुरुआत

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए सोमवार को पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रचार के लिए वह पूरे देश का दौरा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसकी शुरुआत बिहार से करने का फैसला किया।

मीडिया से बातचीत में सनी देओल ने कहा, “मैं ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पटना आया हूं। हम पूरी फिल्म की टीम के साथ पूरे हिंदुस्तान में जाएंगे, लेकिन हमने सोचा कि शुरुआत सबसे पहले बिहार से की जाए।”

 

‘पहले बिहार आना चाहता था’

सनी देओल ने कहा कि बिहार से उनका विशेष जुड़ाव है और इसलिए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत यहीं से करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बिहार के दर्शक इस फिल्म को भी पहले की तरह भरपूर प्यार देंगे।

 

इस बार बेटे भी फिल्म का हिस्सा

सनी देओल ने बताया कि इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि उनके बेटे भी इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास अनुभव है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को पिता-पुत्र की यह जोड़ी पसंद आएगी।

उन्होंने फिल्म की कहानी पर ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि ‘बंटवारा 1947’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए।

पटना पहुंचने पर सनी देओल का उनके प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। फिल्म की पूरी टीम अब देश के अलग-अलग शहरों में जाकर इसका प्रचार करेगी।

Share This Article