BNT Desk: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। जनसुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को चुनौती देने के लिए प्रियांशु राज सिन्हा उर्फ़ प्रिया किन्नर भी मैदान में उतर गई हैं।
संविधान हाथ में लेकर पहुंचीं नामांकन करने
प्रिया किन्नर सोमवार को भारतीय संविधान की प्रति हाथ में लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका चुनाव जाति या धर्म की राजनीति पर नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों पर आधारित होगा।
क्या बोलीं प्रिया किन्नर?
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रिया किन्नर ने कहा कि वह समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी राजनीति का आधार संविधान और समान अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जाति-पात से ऊपर उठकर जनता की समस्याओं को उठाना और उनके लिए काम करना है।
बांकीपुर में मुकाबला हुआ रोचक
बांकीपुर उपचुनाव में अब प्रमुख दलों के साथ अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में यह चुनाव और अधिक रोचक होता जा रहा है। आने वाले दिनों में सभी उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव प्रचार को तेज करेंगे और मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।