बांकीपुर: BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने भरा नामांकन, म्राट चौधरी समेत NDA के दिग्गज रहे मौजूद, NDA ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन,

BiharNewsAuthor
2 Min Read

BNT Desk: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत गठबंधन के कई नेताओं की मौजूदगी ने नामांकन को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

 

हनुमान मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद

नामांकन से पहले नीरज सिन्हा ने पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और जीत की कामना की। इस दौरान विधायक संजय गुप्ता और संजीव चौरसिया भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने नवीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचकर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन के दिवंगत पिता नवीन सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

रथ पर निकाला भव्य रोड शो

धार्मिक कार्यक्रमों के बाद नीरज सिन्हा बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां से वह विशेष रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। रोड शो में बड़ी संख्या में बीजेपी और एनडीए के कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे रास्ते समर्थकों ने नारे लगाए और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

 

NDA के बड़े नेताओं ने दिखाई एकजुटता

नामांकन और रोड शो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर गठबंधन ने बांकीपुर सीट को बरकरार रखने के लिए अपनी एकजुटता और चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया।

 

दिलचस्प हुआ चुनावी मुकाबला

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के नीरज सिन्हा के अलावा जन सुराज के प्रशांत किशोर सहित कई उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में यह सीट अब बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल चुनावी लड़ाइयों में शामिल हो गई है। आने वाले दिनों में सभी दलों के चुनाव प्रचार के और तेज होने की संभावना है।

Share This Article