नेपाल में भारी बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार पर बाढ़ का खतरा, अमित शाह ने CM सम्राट चौधरी से की बात; NDRF अलर्ट

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने की घटनाओं के बीच बिहार में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने संभावित संकट से निपटने के लिए बिहार सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

 

अमित शाह ने CM सम्राट चौधरी से की बात

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान नेपाल में बिगड़े मौसम और ग्लेशियर फटने के बाद बिहार में उत्पन्न हो सकने वाली स्थिति पर चर्चा हुई। अमित शाह ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में केंद्र सरकार बिहार को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। राज्य में राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

 

NDRF को किया जा रहा Mobilise

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी NDRF को mobilise किया जा रहा है। संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरत पड़ने पर NDRF की टीमों को तुरंत भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन को भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

नेपाल में भारी बारिश से बढ़ी चिंता

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और ग्लेशियर फटने की घटनाओं के बाद नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। नेपाल से निकलने वाली कई नदियां बिहार में प्रवेश करती हैं, जिसके कारण वहां की स्थिति का सीधा असर राज्य के सीमावर्ती जिलों पर पड़ सकता है। खासकर गंडक समेत उत्तर बिहार की नदियों में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क है। निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

 

बिहार सरकार भी अलर्ट

संभावित खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने और बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी रखने को कहा है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, नावों की व्यवस्था और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करने की भी अपील की गई है।

Share This Article