पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे बापू सभागार पहुंचे, जहां सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने संगठन मजबूत करने का संदेश दिया।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में ‘जोड़ी नीतीश–मोदी के हिट हो गइल’ गाना भी बजाया गया। कार्यकर्ता झंडा और भगवा गमछा लेकर पहुंचे थे और पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया।

बापू सभागार में हुआ सम्मान समारोह

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन सीधे बापू सभागार के लिए रवाना हुए। बापू सभागार में भाजपा की तरफ से उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। यहां भी गाने और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने भगवा गमछा लहराकर खुशी जताई।

कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करना बताया जा रहा है।

कई बड़े नेता रहे मौजूद

बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, विनोद तावड़े, संजय जायसवाल, राधामोहन सिंह, ऋतुराज सिन्हा, नंद किशोर यादव, शाहनवाज हुसैन, अश्विनी चौबे, रेणु देवी, धर्मशिला गुप्ता, भिखू भाई दलासानिया, हरि सहनी और संजय मयूख सहित कई नेता शामिल हुए।

Share This Article