TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 40 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली जल्द

टीआरई-4 के तहत बिहार में करीब 40 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि फाइल सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई है। मार्च में बीपीएससी विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं, प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत टीआरई-4 के जरिए शिक्षकों की बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पूरी कर फाइल सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई वहीं से होगी और उसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया बीपीएससी को भेजी जाएगी। सरकार की ओर से करीब 40 हजार के आसपास पदों के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है, जिन पर जल्द बहाली की उम्मीद है। हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में टीआरई-4 के तहत 44 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती का ऐलान भी किया गया है और नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की बात कही जा रही है।

छात्र आंदोलन पर मंत्री का जवाब

TRE-4 में हो रही देरी को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही वैकेंसी जारी कर दी जाएगी। दरअसल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं और समयबद्ध बहाली की मांग करते रहे हैं।

पहले भी हुआ था अभ्यर्थियों का विरोध

बीते दिनों पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि बीपीएससी कैलेंडर 2026 में TRE-4 का स्पष्ट जिक्र नहीं है। अब सरकार की तरफ से नए ऐलान के बाद अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार का दावा: शिक्षा क्षेत्र में बड़ा काम

सरकार का कहना है कि पिछले दो वर्षों में तीन चरणों में 2.27 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

मार्च में आ सकता है विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अगले महीने यानी मार्च में टीआरई-4 के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है और उसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

Share This Article