NDA की राजनीति में बढ़ी हलचल: सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक में विकास और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा संभव है। वहीं जीतनराम मांझी के बयान से एनडीए में हलचल बढ़ी है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार यह दौरा स्वास्थ्य कारणों से है, हालांकि इस दौरान वह कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है।

जदयू नेताओं से मुलाकात

दिल्ली पहुंचने पर सीएम नीतीश ने जदयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद ललन सिंह ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी और अमित शाह से संभावित भेंट

सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बैठक में केंद्र-राज्य समन्वय, सरकार का रोडमैप और विकास एजेंडे पर चर्चा संभव है। मुख्यमंत्री बिहार के लिए बकाया राशि, विशेष पैकेज और केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का मुद्दा उठा सकते हैं।

मांझी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

इधर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान ने एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें राज्यसभा नहीं मिली तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे, जिससे गठबंधन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Share This Article