पटना: सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर मंत्री दीपक प्रकाश का जवाब; बोले- सुप्रीम कोर्ट करेगी फैसला, RJD नहीं; भरत तिवारी केस में कहा- कानून को अपना काम करने दें

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार सरकार से पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के छह महीने से अधिक समय तक बिना किसी सदन का सदस्य बने मंत्री रहने पर जवाब मांगे जाने के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब देगी और जो भी संवैधानिक प्रावधान हैं, उनके अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। दीपक प्रकाश ने कहा, “सरकार अपना जवाब देगी। जो संवैधानिक प्रावधान है, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।”

 

‘फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगी, RJD नहीं’

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सवाल उठाने पर मंत्री ने कहा कि इसका फैसला RJD नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है और वही अंतिम निर्णय देगा। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय जनता दल कौन होता है फैसला करने वाला? फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगी। बिहार सरकार के पास सवाल आया है और सरकार पूरे मामले में जवाब देगी।” जब उनसे पूछा गया कि संविधान में किसी गैर-विधायक को केवल छह महीने तक ही मंत्री रहने का प्रावधान है, जबकि वह करीब आठ महीने से मंत्री हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें NDA के सभी नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है और इस मामले का फैसला केवल सुप्रीम कोर्ट ही करेगी।

 

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी बोले

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्य आरोपी STF जवान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर कानून और पुलिस को अपना काम करने दीजिए।” मंत्री ने इस मामले पर इससे अधिक टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रही हैं और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

Share This Article