Virat Kohli Record: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ODI में नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

BNT
By
5 Min Read
Virat Kohli Record: Virat Kohli has created history, becoming the first batter in the world to score 13,000 runs at the number 3 position in ODIs.

BNT Desk : भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 13,000 रन पूरे कर लिए। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड पारी के शुरुआती ओवरों में ही अपने नाम किया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए 13 हजार रन

Virat Kohli को वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने के लिए इस मुकाबले में सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने पारी के 6.2 ओवर में यह उपलब्धि हासिल कर ली।आंकड़ों के मुताबिक, कोहली ने नंबर-3 पर अब तक 254 मैचों की 251 पारियों में 13,000 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 61.60 रहा है। उनके नाम इस बल्लेबाजी क्रम पर 48 शतक और 69 अर्धशतक दर्ज हैं।इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12,662 रन बनाए थे। कोहली और पोंटिंग ही ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस क्रम पर 10,000 से अधिक वनडे रन बनाए हैं।

ODI में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच रन औसत शतक अर्धशतक
विराट कोहली 254 13,000 61.60 48 69
रिकी पोंटिंग 335 12,662 42.48 29 74
कुमार संगकारा 243 9,747 44.71 18 66
जैक्स कैलिस 204 7,774 45.72 13 57
केन विलियमसन 143 6,504 51.61 13 44
बाबर आजम 125 6,054 55.54 20 32

न्यूजीलैंड के खिलाफ पोंटिंग का रिकॉर्ड भी निशाने पर

इस मुकाबले में विराट कोहली के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था। वह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।फिलहाल इस सूची में रिकी पोंटिंग 1,971 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। मुकाबले से पहले कोहली के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 पारियों में 1,909 रन थे। यानी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 63 रनों की जरूरत थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच रन
रिकी पोंटिंग 51 1,971
विराट कोहली 37 1,909
सचिन तेंदुलकर 42 1,750
कुमार संगकारा 47 1,568
सनथ जयसूर्या 47 1,519

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं कोहली

Virat Kohli के निशाने पर क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड है। वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन के नाम है। उन्होंने 232 पारियों में 8,720 रन बनाए हैं।वहीं, कोहली 169 पारियों में 8,679 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब सिर्फ 41 रनों का अंतर रह गया है। कोहली जिस शानदार औसत से रन बना रहे हैं, उसे देखते हुए यह रिकॉर्ड भी जल्द उनके नाम हो सकता है।

वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच पारियां रन औसत
सचिन तेंदुलकर 236 232 8,720 42.33
विराट कोहली 176 169 8,679 66.16
रोहित शर्मा 166 162 6,801 51.13
सनथ जयसूर्या 214 210 5,742 29.44
जैक्स कैलिस 169 158 5,575 44.95

न्यूजीलैंड की धरती पर भी खास उपलब्धि का मौका

कोहली के पास न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के लिए 1,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का भी मौका था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें मुकाबले से पहले 47 रनों की जरूरत थी। अब तक सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन ही न्यूजीलैंड की धरती पर भारत के लिए 1,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना सके हैं।साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले विराट कोहली लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे करने की उपलब्धि उनके शानदार वनडे करियर में एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गई है।

Share This Article