Arshdeep Singh 150 T20I Wickets: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

BNT
By
4 Min Read
Arshdeep Singh 150 T20I Wickets: Arshdeep Singh creates history, becomes the first Indian bowler to take 150 wickets in T20 Internationals.

BNT Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में एक विकेट हासिल करते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही अर्शदीप दुनिया के उन चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 150 विकेट का आंकड़ा पार किया है।

चौथे ओवर में विकेट लेकर हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

अर्शदीप सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में उन्होंने अपने स्पेल के चौथे ओवर में विकेट हासिल किया और इसी के साथ उनके टी20 इंटरनेशनल विकेटों की संख्या 150 हो गई।इस मुकाबले से पहले अर्शदीप 102 मैचों में 149 विकेट ले चुके थे। चौथे ओवर में मिली सफलता के साथ उन्होंने 103 मैचों में 150 विकेट पूरे कर लिए। इस तरह वह टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

भारत के सबसे सफल T20I गेंदबाज हैं अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाजी, सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में खास जगह बनाई है। खासकर टी20 क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है।अर्शदीप पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। अब 150 विकेट का आंकड़ा छूकर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है।

भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

अर्शदीप सिंह इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का नंबर आता है। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इकोनॉमी
अर्शदीप सिंह 103 150 5/51 8.65
जसप्रीत बुमराह 100 126 4/15 6.52
अक्षर पटेल 116 116 3/9 7.76
हार्दिक पांड्या 138 114 4/16 8.34
कुलदीप यादव 56 98 5/17 7.10
युजवेंद्र चहल 80 96 6/25 8.19
भुवनेश्वर कुमार 91 91 5/4 7.14
वरुण चक्रवर्ती 49 75 5/17 7.58
रविचंद्रन अश्विन 65 72 4/8 6.90
रवि बिश्नोई 54 71 4/13 7.58

150 विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बने

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अर्शदीप सिंह अब इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बन गए हैं।उनसे पहले सात गेंदबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान के नाम है।अर्शदीप की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए भी खास है। कम समय में टी20 इंटरनेशनल में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक बार फिर साबित किया है कि वह भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल हैं।

Share This Article