शव पर मिले गोली के निशान
शव देखने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान ओमप्रकाश के रूप में की। युवक के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को गांव से दूर लाकर फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या कहां और किस परिस्थिति में की गई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। हत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।
पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलता था ओमप्रकाश
बताया जाता है कि ओमप्रकाश पढ़ाई करता था और क्रिकेट खेलने में भी उसकी रुचि थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे तक वह गांव में था। इसके बाद अचानक उसके लापता होने से परिजन परेशान हो गए थे। शुक्रवार सुबह उसका शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपितों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।