हिजाब विवाद के बाद नुसरत प्रवीण की जॉइनिंग पर सस्पेंस

हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आई आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने अब तक ड्यूटी जॉइन नहीं की है। पटना सिविल सर्जन ने कहा कि आज शाम 6 बजे तक जॉइनिंग की अंतिम समय सीमा है। इसके बाद मामला स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आई आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण की जॉइनिंग अब तक नहीं हुई है। पटना के सिविल सर्जन ने साफ कहा है कि आज शाम 6 बजे तक जॉइनिंग का आखिरी मौका है।

अब तक ड्यूटी जॉइन नहीं की

पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक की जानकारी के अनुसार नुसरत प्रवीण ने अभी तक अपना योगदान नहीं दिया है। विभाग उनके आने का इंतजार कर रहा है।

जॉइनिंग की पूरी प्रक्रिया

सिविल सर्जन के अनुसार, अगर नुसरत प्रवीण कार्यालय पहुंचती हैं तो पहले उनके दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा और वह पटना सदर में आयुष डॉक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

आज नहीं आईं तो आगे फैसला विभाग करेगा

डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि उनके स्तर पर आज योगदान की आखिरी तारीख है। अगर नुसरत प्रवीण शाम 6 बजे तक नहीं आती हैं, तो मामला स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दिया जाएगा।

कोई सूचना नहीं मिली

सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि नुसरत प्रवीण की ओर से अब तक कोई फोन, मैसेज या सूचना नहीं मिली है। इसी वजह से जॉइनिंग में देरी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share This Article