लगन का सीजन बना हवाई सफर का सबसे महंगा दौर, यात्रियों की जेब पर बड़ा भार

शादी के सीजन में पटना से फ्लाइट टिकटों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं। मांग बढ़ने से किराया 5 गुना तक बढ़ गया है। पटना–कोलकाता किराया 66 हजार, पटना–दिल्ली 51 हजार, पटना–मुंबई 52 हजार, पटना–बेंगलुरु 60 हजार और पटना–चेन्नई 50 हजार रुपए तक पहुँच गया है।

BNT
By
3 Min Read

BNT desk: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में रहने वाले लोग अपने घर लौट रहे हैं और विवाह के बाद वापस काम करने जा रहे हैं। कम वक्त में आने-जाने के लिए फ्लाइट बड़ा सहारा हैं। इसके चलते विमानों के टिकट की मांग बढ़ गई है। किराया 5 गुना तक बढ़ गया है। पटना से कोलकाता की फ्लाइट का किराया दिल्ली-लंदन से दोगुना से भी अधिक है। पटना-मुंबई फ्लाइट के टिकट की कीमत 50 हजार तो पटना कोलकाता फ्लाइट के टिकट की कीमत 60 हजार से अधिक हो गई है।

पटना–कोलकाता किराया 66 हजार रुपए से ऊपर

मेक माय ट्रिप के मुताबिक, 5 दिसंबर के लिए पटना से मुंबई होकर कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2790, AI 2643) का किराया 66 हजार रुपए से ज्यादा पहुंच गया है। तुलना में, इसी दिन दिल्ली से लंदन की एयर इंडिया फ्लाइट (AI 2017) का किराया केवल 27,026 रुपए है, यानी पटना–कोलकाता यात्रा लंदन यात्रा से भी दुगुनी महंगी हो गई है।

पटना–दिल्ली किराया 50 हजार रुपए

आम दिनों में पटना–दिल्ली फ्लाइट का किराया 5-6 हजार रुपए होता है, लेकिन शादी-ब्याह की भीड़ में यह बढ़कर 51,332 रुपए हो गया है। सबसे अधिक किराया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2790, AI 9487 के लिए दर्ज किया गया।

पटना–मुंबई किराया 52 हजार तक

सामान्य स्थिति में पटना–मुंबई यात्रा का किराया 8-9 हजार रुपए होता है, लेकिन इस समय यह 40 से 52 हजार रुपए तक पहुँच चुका है। सबसे महंगा टिकट एयर इंडिया की फ्लाइट AI 9585, AI 2451 का है, जो दिल्ली होकर मुंबई जाती है।

पटना–बेंगलुरु किराया 60 हजार रुपए

बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का किराया 7 हजार से बढ़कर 60,666 रुपए दर्ज किया गया है। सबसे महंगी फ्लाइट AI 9585, AI 2803 है।

पटना–चेन्नई किराया 50 हजार रुपए

चेन्नई के लिए सामान्य किराया 7-8 हजार होता है, लेकिन अब यह 50,755 रुपए तक पहुँच गया है। यह किराया एयर इंडिया फ्लाइट AI 2790, AI 2827 का है।वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। संस्था ने पत्र भेजकर कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उनके अनुसार, 1947 से 2025 तक यह पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अद्वितीय और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया है।

Share This Article