मुजफ्फरपुर में बुधवार रात को एक बहुत बड़ा ट्रेन हादसा होते–होते टल गया, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। यह घटना बुधवार की रात करीब 9 बजे बुढ़वल जंक्शन के पास रामनगर-फतेहपुर ओवरब्रिज पर हुई। एक तेज़ रफ़्तार लोडेड डंपर (ट्रक) बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ता हुआ सीधे रेलवे के अप लाइन ट्रैक पर जा गिरा।
इस भयानक हादसे में गनीमत यह रही कि जिस वक्त ट्रक नीचे गिरा, ठीक उसी समय अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) बगल से गुजर रही थी। हालांकि, ट्रक का मलबा ट्रेन की जी–2 बोगी पर गिरा और ट्रेन के ऊपर का बिजली का तार (OHE तार) टूट गया, जिससे ट्रेन तुरंत रुकी। यात्रियों में तेज आवाज़ सुनकर थोड़ी अफरा-तफरा मची, लेकिन अच्छी खबर यह है कि पूरा ट्रक ट्रेन पर नहीं गिरा और किसी भी यात्रा को कोई चोट नहीं आई। अगर ट्रक सीधे ट्रेन के ऊपर गिरता, तो यह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था।
हादसे की खबर मिलते ही रेल प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। रेलवे ने तेजी दिखाई हुए तुरंत करने बुलाई और गिरे हुए ट्रक को ट्रैक से हटाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को वापस चलने लायक बनाया गया। पुलिस ने इस लापरवाही के लिए ट्रक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक मालिक की पहचान भी की जा रही है। इस घटना की वजह से गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, और यह ट्रेन अपने तय समय से 8 घंटे से भी ज्यादा देर से चल रही है।