BNT Desk: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उप मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार उनका 31 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे शपथ ग्रहण होगा। सुनेत्रा पवार इस पद पर बैठने वाली अब तक की पहली महिला उप मुख्यमंत्री होंगी।
शपथ की प्रक्रिया
सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगी। शपथ लेने से पहले उन्हें राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा क्योंकि वे वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें महाराष्ट्र विधान सभा या विधान परिषद के किसी भी सदन से निर्वाचित होना आवश्यक होगा। वे या तो विधायक (एमएलए) या विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बन सकती हैं।
विधायक दल की बैठक
31 जनवरी दोपहर 2 बजे NCP के विधायक दल और विधान परिषद के सदस्यों की मीटिंग होगी। इसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले NCP नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा से मुलाकात की है।
अजित पवार की मौत
सुनीत्रा के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अजित पवार की दुखद मृत्यु के बाद तेज़ हुई है। 28 जनवरी को अजित पवार एक निजी जेट में सवार थे, जो बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत सभी पांच लोग की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब विमान मुंबई से करीब एक घंटे पहले उड़ान भरकर बारामती की ओर आ रहा था। अजित पवार की मृत्यु के बाद महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया था।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
अजित पवार वरिष्ठ नेता शरद पवार के भतीजे थे और 2023 में NCP के दो गुटों में विभाजित हुए थे। बाद में उन्होंने NDA सरकार के साथ मिलकर उप मुख्यमंत्री का पद संभाला था। हाल ही में पार्टी के दो गुटों के बीच मेल-जोल की संभावनाएँ भी सामने आई थीं।