BNT Desk: FIFA World Cup 2026 में पांच बार की विश्व चैंपियन Brazil की टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो गया। सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में Norway ने ब्राजील को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ नॉर्वे पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। अब क्वार्टर फाइनल में उसका सामना England से होगा, जिसने मेजबान Mexico को 3-2 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
हालैंड बने जीत के हीरो
नॉर्वे की जीत के सबसे बड़े नायक Erling Haaland रहे। उन्होंने मैच में दोनों गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वहीं ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल स्टार खिलाड़ी Neymar ने किया, लेकिन उनकी टीम हार से नहीं बच सकी।
हार के बाद नेमार ने लिया संन्यास
मैच के बाद 34 वर्षीय नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा,
“मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। ब्राजील के लिए मेरा अध्याय अब खत्म हो चुका है।”
नेमार ने वर्ष 2010 में इसी स्टेडियम (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) में अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। अब उसी मैदान पर उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया।
ब्राजील का टूटा खिताब जीतने का सपना
ब्राजील इस बार छठा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरा था, लेकिन प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार के साथ उसका अभियान समाप्त हो गया। दूसरी ओर, नॉर्वे ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अब उसकी नजर सेमीफाइनल में पहुंचने पर होगी।