Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.25 लाख और चांदी ₹1.75 लाख के नीचे, जानें पटना-रांची समेत अपने शहर का भाव

BNT
By
3 Min Read
Gold and silver prices today: Gold below ₹1.25 lakh and silver below ₹1.75 lakh; check the rates in your city, including Patna and Ranchi.

BNT Desk: Gold-Silver खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 21 नवंबर को सोने के भाव में मामूली कमी आई है, जबकि चांदी भी सस्ती हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,74,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में Gold-Silver के ताजा रेट।

आज 24 कैरेट सोने का भाव कितना है?

Goodreturns के मुताबिक, 21 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 12,556 रुपये प्रति ग्राम है। 20 नवंबर को इसका भाव 12,557 रुपये प्रति ग्राम था। यानी एक दिन में प्रति ग्राम 1 रुपये की मामूली गिरावट आई है। इस हिसाब से आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,560 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 11,509 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 9,417 रुपये प्रति ग्राम है।

पटना, रांची और दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड रेट

शहर आज का रेट (10 ग्राम)
पटना ₹1,25,610
रांची ₹1,25,610
लखनऊ ₹1,25,710
दिल्ली ₹1,25,710
मुंबई ₹1,25,560
कोलकाता ₹1,25,560

आज चांदी कितनी सस्ती हुई?

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 21 नवंबर को चांदी का भाव 174.90 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। इस हिसाब से एक किलो चांदी की कीमत 1,74,900 रुपये है। 20 नवंबर को एक किलो चांदी का भाव 1,75,000 रुपये था। यानी एक दिन में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलो कम हुई है।

प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव

शहर आज का रेट (1 किलो)
पटना ₹1,74,900
रांची ₹1,74,900
लखनऊ ₹1,74,900
दिल्ली ₹1,74,900
मुंबई ₹1,74,900
कोलकाता ₹1,74,900

22 और 18 कैरेट सोने की कीमत कितनी है?

सोने की कीमत उसकी शुद्धता यानी कैरेट के आधार पर अलग-अलग होती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि गहने बनाने के लिए आमतौर पर 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

सोने की शुद्धता 1 ग्राम का भाव 10 ग्राम का भाव
24 कैरेट ₹12,556 ₹1,25,560
22 कैरेट ₹11,509 ₹1,15,090
18 कैरेट ₹9,417 ₹94,170

Gold-Silver खरीदने से पहले ध्यान रखें

यहां दिए गए सोने और चांदी के भाव सांकेतिक हैं। इनमें GST, TCS और ज्वेलरी पर लगने वाले मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है। इसलिए गहने खरीदने से पहले अपने शहर के ज्वेलर से ताजा भाव और अंतिम बिल की जानकारी जरूर लें।

Share This Article