टी20 वर्ल्ड कप: शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान; शादाब बन सकते हैं अगले कप्तान

भारत से हार के बाद आलोचना करने वाले शाहिद अफरीदी ने अब शादाब खान को भविष्य का कप्तान बताया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा।

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की हालत नाजुक बनी हुई है। टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहने के लिए अब हर मैच बड़े अंतर से जीतना चाहती है। इसी बीच पूर्व कप्तान Shahid Afridi ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि शादाब खान भविष्य में पाकिस्तान के कप्तान बन सकते हैं।

पहले की थी कड़ी आलोचना

भारत से करारी हार के बाद अफरीदी ने शादाब खान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि इन खिलाड़ियों को भविष्य में टी20 टीम में नहीं चुना जाना चाहिए। लेकिन अब अफरीदी का रुख थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोच माइक हेसन बने रहते हैं, तो शादाब खान को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

कोच और शादाब का कनेक्शन

अफरीदी ने बताया कि माइक हेसन और शादाब खान के बीच पुराना संबंध है। दोनों ने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ काम किया है। इसी वजह से कप्तानी की जिम्मेदारी शादाब को मिल सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शादाब को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर वह गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करें, तो कप्तान के रूप में उन्हें स्वीकार करना आसान होगा।

पाकिस्तान की मुश्किल राह

फिलहाल पाकिस्तान ग्रुप 2 में तीसरे स्थान पर है। टीम के पास दो मैच में सिर्फ एक अंक है और नेट रन रेट -0.461 है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़ा अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे कम से कम 64 रन से जीतना होगा। वहीं लक्ष्य का पीछा करते समय 13.1 ओवर के भीतर जीत जरूरी है।

वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला Pallekele International Cricket Stadium में खेला जाएगा। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा है। अगर पाकिस्तान जीत की शर्तें पूरी करता है, तो न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। अन्यथा न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

Share This Article