बिहार ANM 2026 का रिजल्ट जारी: 5006 पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 जनवरी से 3 फरवरी तक

बिहार में ANM भर्ती 2026 का रिजल्ट SHSB ने जारी कर दिया है। कुल 5006 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। कट-ऑफ मार्क्स के अनुसार ही उम्मीदवार अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पटना में 27 जनवरी से 3 फरवरी के बीच पहुंचेंगे।

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: बिहार में सरकारी नर्स बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने बिहार ANM (Auxiliary Nurse Midwife) भर्ती 2026 के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) का रास्ता साफ हो गया है। समिति ने रिजल्ट के साथ-साथ श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

5006 पदों पर होगी बहाली, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार सरकार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5,006 खाली पदों को भरने जा रही है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर दिख रहे “ANM Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

अपना रोल नंबर खोजने के लिए ‘Ctrl + F’ का उपयोग करें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो बधाई हो! आप अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

जानें क्या रही आपकी कैटेगरी की कट-ऑफ

इस बार चयन प्रक्रिया को काफी सख्त रखा गया है। केवल वही उम्मीदवार अगले चरण में जा पाएंगे जिनके अंक निर्धारित कट-ऑफ से अधिक हैं। SHSB द्वारा जारी आधिकारिक कट-ऑफ कुछ इस प्रकार है:

अनारक्षित (UR): 43.96

पिछड़ा वर्ग (BC): 43.13

EBC: 40.15 और EWS: 37.21

SC/ST: क्रमशः 35.62 और 36.03

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल: पटना में होगा सत्यापन

जिन अभ्यर्थियों का चयन हो गया है, उन्हें अब 27 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच पटना पहुंचना होगा। दस्तावेज सत्यापन की यह प्रक्रिया State Institute of Health and Family Welfare (SIHFW), शेखपुरा, पटना में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी साथ लेकर समय पर पहुंचें। किसी भी तरह की अफवाह से बचने के लिए नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करते रहें।

Share This Article