BNT Desk: पटना जिले के आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास 31 दिसंबर को हुए युवक अमित कुमार शाह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त सतीश कुमार और एक महिला दुर्गा देवी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे बीमा की रकम हड़पने की साजिश थी।
ईंट-पत्थर से कुचलकर की गई हत्या
पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर को अमित कुमार शाह की लाश सिकरिया गांव के पास मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अमित की हत्या ईंट और पत्थर से कुचलकर की गई थी। यह वारदात किसी और ने नहीं बल्कि उसके करीबी दोस्त सतीश कुमार और उसकी महिला साथी दुर्गा देवी ने अंजाम दी थी।
नॉमिनी बनने के बाद बदली नीयत
जांच में यह भी सामने आया कि मृतक अमित कुमार शाह का एक एक्सीडेंटल बीमा था, जिसमें सतीश कुमार को नॉमिनी बनाया गया था। इसी बीमा की रकम पाने के लालच में सतीश ने पूरी हत्या की योजना बनाई। उसने अपनी महिला साथी दुर्गा देवी के साथ मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने जल्द सुलझाया मामल
पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी ने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसे पुलिस ने समय रहते उजागर कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया