बेतिया में बिश्नोई गैंग का बड़ा खुलासा, शशांक पांडे की गिरफ्तारी से हड़कंप

बेतिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमक खुलकर सामने आई। गैंग के सहयोगी शशांक पांडे ने जीशान जुल्फेकार के फार्महाउस पर हमला कर तोड़फोड़ और रंगदारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शशांक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला गंभीर जांच में है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क से जुड़ी धमकी और रंगदारी की गंभीर घटना का मामले उजागर हुआ है। बेतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी शशांक पांडे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

फार्महाउस पर हमला, तोड़फोड़ और हत्या की धमकी

यह घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव की है। आरोप है कि शशांक पांडे अपने साथियों के साथ किसान जीशान जुल्फेकार के फार्महाउस में घुस गया। आरोपियों ने दीवारों को तोड़कर जमकर तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की। इस दौरान शशांक ने जीशान जुल्फेकार की कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर कहा कि यदि रंगदारी (भू-माफिया डिमांड) के रूप में फार्महाउस उसके नाम नहीं किया गया, तो जान से मार दिया जाएगा। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

राजनीति से भी जुड़ा रहा है आरोपी

गिरफ्तार शशांक पांडे पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। बताया जाता है कि वह लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सिकटा विधानसभा से तेजप्रताप यादव ने एक बार उसे अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से उम्मीदवार बनाना चाहा था, लेकिन बाद में उसकी उम्मीदवारी रद्द हो गई थी। उसी समय शशांक ने सार्वजनिक रूप से बिश्नोई से अपने संबंधों का दावा किया था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।

पुलिस का बयान

नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जीशान जुल्फेकार के घर तोड़फोड़ और धमकी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले की जांच आगे भी जारी है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share This Article