पटना में यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में भारी बवाल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थक भिड़े; पप्पू यादव पर टिप्पणी से विवाद

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: पटना में युवा कांग्रेस के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भारी बवाल हो गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू राज की एक टिप्पणी के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़ गए। पार्टी कार्यालय में हंगामे की स्थिति बन गई। दरअसल, आज युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू राज का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कहा, “हमने 35 साल नहीं, 56 साल के उम्मीदवार को चुनाव हराया है।” बिट्टू राज की इस टिप्पणी पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव और उनके समर्थक नाराज हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया और पार्टी कार्यालय में भारी बवाल मच गया।

 

पप्पू यादव के समर्थन को लेकर बढ़ा विवाद

यूथ कांग्रेस के चुनाव में मनीष यादव को सांसद पप्पू यादव का समर्थन प्राप्त था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। पप्पू यादव के समर्थकों का आरोप है कि बिट्टू राज ने अपनी टिप्पणी में नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा पप्पू यादव की ओर ही था। इसी कथित टिप्पणी को लेकर मनीष यादव और उनके समर्थकों ने विरोध जताया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यक्रम स्थल पर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

 

पदभार ग्रहण समारोह में हंगामा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए इस विवाद के बाद पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थकों के बीच भिड़ंत से कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल विवाद की वजह बिट्टू राज की टिप्पणी को बताया जा रहा है। घटना के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी और आपसी मतभेद भी खुलकर सामने आ गए हैं।

Share This Article