दिल्ली: 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर हंगामा

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।

 

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पुलिस ने सोनम वांगचुक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जबरन घसीटते हुए अस्पताल ले गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग भी की।

 

 किन मांगों को लेकर कर रहे थे अनशन?

सोनम वांगचुक पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

 

 लगातार बिगड़ रही थी वांगचुक की तबीयत

21 दिनों के अनशन के दौरान सोनम वांगचुक की सेहत लगातार खराब होती गई। जानकारी के मुताबिक उनका करीब 9.5 किलो वजन कम हो चुका था, जिसके कारण डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गई थी।

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि सोनम वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप कराया जाए। अदालत ने यह भी कहा था कि जरूरत पड़ने पर उनका तुरंत इलाज सुनिश्चित किया जाए। इसी आदेश के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई।

Share This Article