बिहार: 3,687 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती; आवेदन शुरू, बिना फीस करें अप्लाई, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

BNT
By
4 Min Read

BNT  Desk: बिहार में सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने संविदा के आधार पर 3,687 सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professor) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उच्च शिक्षा विभाग के समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

3,687 पदों पर होगी नियुक्ति

यह भर्ती बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों और नवगठित 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर की जाएगी।

आयोग ने छह विषयों में कुल 3,687 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं।

विषयवार रिक्तियां

  • हिंदी – 625 पद
  • अंग्रेजी – 674 पद
  • इतिहास – 662 पद
  • अर्थशास्त्र – 597 पद
  • राजनीति विज्ञान – 596 पद
  • समाजशास्त्र – 533 पद

 

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (PG) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ NET या PhD जैसी यूजीसी के नियमानुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी आवश्यक है।

विस्तृत पात्रता, विषयवार योग्यता और अन्य दिशा-निर्देश समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

आयु सीमा

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार—

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 43 वर्ष (1 अगस्त 2026 के आधार पर)

बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यानी किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

 

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया 100 अंकों पर आधारित होगी।

  • अकादमिक स्कोर: 88 अंक
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू): 12 अंक

विशेषज्ञ समिति अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगी। इसके बाद संबंधित विश्वविद्यालयों को सूची भेजी जाएगी और विश्वविद्यालय अभ्यर्थियों की वरीयता के अनुसार कॉलेज आवंटित करेंगे।

 

अकादमिक स्कोर कैसे मिलेगा?

अभ्यर्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

  • स्नातकोत्तर (PG): 26 अंक
  • NET: 8 अंक
  • PhD: 11 अंक
  • JRF: 11 अंक
  • रिसर्च कार्य: अधिकतम 22 अंक

अन्य योग्यताओं के अंक आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार जोड़े जाएंगे।

 

भर्ती का पूरा शेड्यूल

आयोग ने भर्ती प्रक्रिया का संभावित कैलेंडर भी जारी किया है।

  • 15 जुलाई 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
  • 17–18 जुलाई: आवेदन की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू की सूचना
  • 20–27 जुलाई: साक्षात्कार
  • 29 जुलाई: संभावित मेरिट सूची जारी
  • 30 जुलाई: कॉलेजों की वरीयता (Preference) भरने की प्रक्रिया
  • 1 अगस्त: अंतिम कॉलेज आवंटन
  • 7 अगस्त तक: चयनित अभ्यर्थियों को योगदान (Joining) देना होगा

 

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित सहायक प्राध्यापकों को ₹57,700 मूल वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA) और सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी मिलेंगी।

 

जल्द आ सकती है स्थायी भर्ती

आयोग ने संकेत दिया है कि अगले एक महीने के भीतर नियमित (स्थायी) सहायक प्राध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में उच्च शिक्षा संस्थानों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाला समय महत्वपूर्ण रहने वाला है।

 

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए। समय रहते आवेदन पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share This Article