सरकारी नौकरी की प्लानिंग आसान, MPESB परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी

MPESB ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें फरवरी से अक्टूबर तक होने वाली भर्तियों की जानकारी दी गई है। इसमें स्टाफ नर्स, जेल प्रहरी, शिक्षक पात्रता परीक्षा और पुलिस आरक्षक जैसी बड़ी भर्तियां शामिल हैं। यह कैलेंडर उम्मीदवारों को तैयारी की सही दिशा देगा।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर उन लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी है जो मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस कैलेंडर के जरिए अभ्यर्थियों को पूरे साल होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं की संभावित समय-सारिणी की जानकारी मिल गई है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और रणनीति बेहतर तरीके से बना सकेंगे।

फरवरी से शुरू होंगी भर्तियां

MPESB के कैलेंडर के अनुसार, फरवरी 2026 से परीक्षाओं और भर्तियों का सिलसिला शुरू होगा। इस महीने ग्रुप-1, ग्रुप-2 और ग्रुप-5 के तहत स्टाफ नर्स की संयुक्त भर्ती परीक्षा और आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर की भर्ती संभावित है। इसके बाद मार्च 2026 में जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक, सहायक जेल अधीक्षक, अस्पताल सहायक ग्रेड-4 और ग्रुप-3 सब-इंजीनियर की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

अप्रैल से अगस्त तक शिक्षक और तकनीकी परीक्षाएं

अप्रैल 2026 में ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए संयुक्त परीक्षा होगी। मई 2026 में पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा (ADDET) और ANM ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (ANMTST) के नोटिफिकेशन जारी होंगे। जून 2026 में PNST, GNMTST और प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) जैसी परीक्षाएं होंगी। वहीं जुलाई में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा और अगस्त में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होने की संभावना है।

पुलिस भर्ती और जरूरी सूचना

कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2026 में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। MPESB ने साफ किया है कि ये सभी तारीखें संभावित हैं और प्रशासनिक कारणों से इनमें बदलाव हो सकता है। अभ्यर्थी पूरी और अपडेटेड जानकारी के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ‘Exam Schedule’ सेक्शन चेक कर सकते हैं।

Share This Article