बांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, बढ़त लगातार हुई मजबूत

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में जारी है। EVM के 19 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। अब वह भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 11,289 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती राउंड से लगातार बढ़त बनाए रखने वाले प्रशांत किशोर अब निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

 

राउंडवार वोटों का आंकड़ा

राउंड प्रशांत किशोर (जनसुराज) नीरज सिन्हा (भाजपा) रेखा कुमारी (राजद) बढ़त
1 2,220 1,423 501 797
2 3,790 2,634 501* 1,156
3 5,032 3,870 767 1,162
4 6,269 5,124 884 1,145
5 8,971 6,592 884* 2,379
6 11,603 8,152 2,154 3,451
7 13,500 9,689 2,599 3,811
8 15,637 10,885 2,898 4,752
9 17,856 12,584 3,449 5,272
10 20,059 14,048 3,983 6,011
11 21,941 15,522 4,223 6,419
12 23,756 17,110 4,850 6,646
13 26,113 18,994 5,583 7,119
14 28,201 20,420 6,142 7,781
15 29,752 21,550 6,755 8,202
16 31,742 22,776 7,500 8,966
17 33,538 23,957 8,272 9,581
18 35,713 25,277 9,316 10,436
19 38,201 26,912 9,795 11,289

 

हर राउंड के साथ बढ़ती गई बढ़त

प्रशांत किशोर ने पहले राउंड में 797 वोटों की बढ़त बनाई थी। इसके बाद लगभग हर राउंड में उनकी बढ़त लगातार बढ़ती गई। 15वें राउंड तक यह अंतर 8,202 वोट था, 16वें में 8,966, 17वें में 9,581, 18वें में 10,436 और अब 19वें राउंड के बाद बढ़कर 11,289 वोट हो गया है।

 

भाजपा दूसरे, राजद तीसरे स्थान पर

अब तक की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं। अब तक के रुझानों से मुकाबला पूरी तरह जनसुराज और भाजपा के बीच ही दिखाई दे रहा है।

 

अब 12 राउंड की गिनती बाकी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कुल 31 राउंड में पूरी होगी। अभी 19 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और 12 राउंड बाकी हैं। फिलहाल प्रशांत किशोर मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। अब सभी की नजर शेष राउंड की मतगणना पर है, जहां यह तय होगा कि क्या जनसुराज बांकीपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पाएगी।

Share This Article