बिहार में BPSC 70वीं का फाइनल रिजल्ट जारी, 5401 अभ्यर्थियों ने दिया था इंटरव्यू; ऐसे करें चेक

BiharNewsAuthor
2 Min Read

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग ने शनिवार शाम 70वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया।

BPSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य लिखित परीक्षा साल 2025 में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग ने 16 दिसंबर 2025 को जारी किया था। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। कुल 5,401 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। इसके बाद आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

आयोग की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर मौजूद Latest Updates सेक्शन में जाएं।

यहां BPSC 70th CCE Final Result वाले लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रिजल्ट की PDF फाइल खुलेगी।

PDF में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।

भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

BPSC 70वीं परीक्षा बिहार की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल रही है। फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Share This Article