बिहार पुलिस में दारोगा बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित बिहार पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे।
1979 पदों के लिए हो रही है भर्ती
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए कुल 1979 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा में सफल कुल 10759 अभ्यर्थियों को PET के लिए चयनित किया गया है।
अब चयनित अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षाओं से गुजरना होगा। PET में सफल उम्मीदवार ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बना पाएंगे।
सामान्य वर्ग का कटऑफ 134 अंक
रिजल्ट के साथ आयोग ने अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 134 अंक निर्धारित की गई है। वहीं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग कटऑफ तय की गई है।
अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
मुख्य परीक्षा में शामिल हुए 35857 अभ्यर्थी
बिहार पुलिस में दारोगा की भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला। मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 35857 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
अब रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण की तरफ बढ़ रही है।
जल्द जारी होगा PET का शेड्यूल
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोग जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।
PET की तारीख, परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट bpssc.bih.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
अब 10759 उम्मीदवारों की नजर PET पर है, जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का दारोगा बनने का सपना पूरा हो सकेगा