BNT Desk: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के बाद पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया। पूरे रास्ते पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई।
दो दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे
कोर्ट ने पप्पू यादव को दो दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। हालांकि स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए उन्हें जेल भेजने के बजाय पीएमसीएच में भर्ती रखने का आदेश दिया गया है। वे अगले 2 दिन तक पुलिस निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे।
हाई सिक्योरिटी में होगा इलाज
कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि पप्पू यादव का इलाज हाई सिक्योरिटी निगरानी में किया जाए। अस्पताल परिसर में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उनके वार्ड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
सोमवार को होगी अगली सुनवाई
इस मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार 9 February को होगी। उसी दिन आगे की कानूनी प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सभी की नजर कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हुई है।
पुराने मामले में हुई है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुराने केस से जुड़ी बताई जा रही है। इसी मामले में हाल ही में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।