वैशाली परिवहन कार्यालय में डीएम की अचानक रेड, दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार

वैशाली जिला परिवहन कार्यालय में डीएम वर्षा सिंह ने छापेमारी कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एक दलाल को रंगेहाथ पकड़ा। डीएम को देखते ही कई कर्मचारी फरार हो गए। अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: वैशाली जिला परिवहन कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अचानक कार्यालय पर छापेमारी की। यह कार्रवाई ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन के नाम पर हो रही अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। सूचना थी कि कार्यालय दलालों का अड्डा बन चुका है और आम लोगों से खुलेआम पैसे वसूले जा रहे हैं। इसी शिकायत की सच्चाई जानने के लिए डीएम खुद दल-बल के साथ परिवहन कार्यालय पहुंचीं।

डीएम को देखते ही मची अफरा-तफरी

डीएम के अचानक पहुंचते ही परिवहन कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी और अधिकारी मौके से कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान एक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दलाल को डीएम ने खुद रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर ही उससे पूछताछ की गई और तत्काल उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। डीएम की इस कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद लोगों में खलबली मच गई।

अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्त रुख

जांच के दौरान डीएम ने पाया कि कार्यालय में केवल डीटीओ मौजूद थे, जबकि न तो एमवीआई और न ही एडिशनल डीटीओ ड्यूटी पर थे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही साफ निर्देश दिए गए हैं कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कागजात जब्त, जांच जारी

डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया है और सभी जरूरी कागजातों की गहन जांच की जा रही है। पकड़े गए दलाल से पूछताछ के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। डीएम ने साफ कहा कि परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप का माहौल है और आम लोगों को उम्मीद है कि अब दलालों पर लगाम

Share This Article