रोहतास: रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास ट्रॉली बैग में मिला युवती का शव, इलाके में हड़कंप

रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र से रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी के नजदीक एक लावारिस ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों को संदिग्ध हालत में पड़ा ट्रॉली बैग दिखा। बैग से तेज बदबू आने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की खबर फैलते ही जुटी भीड़

सूटकेस में शव मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। दुकानदारों और राहगीरों में डर और चिंता का माहौल दिखा। कुछ लोगों ने इसे हत्या कर शव फेंकने का मामला बताया, तो कुछ ने बड़ी साजिश की आशंका जताई। रेलवे स्टेशन के पास ऐसी घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर डर बढ़ गया।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

सूचना मिलते ही डेहरी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लेकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा शव को सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाने पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहचान के लिए शव दिखाया जाता तो मदद मिल सकती थी।

करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद

डेहरी एसडीपीओ गौतम कुमार यादव ने बताया कि ट्रॉली बैग से करीब 30 साल की अज्ञात युवती का शव मिला है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत का कारण जानने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि बैग वहां किसने रखा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला के ला

Share This Article