बांकीपुर उपचुनाव: 15वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 8,202 वोट से आगे, जीत की ओर मजबूत कदम

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: पटना के बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद EVM के 15 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। ताजा रुझानों में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बढ़ाते जा रहे हैं। 15वें राउंड के बाद वह भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 8,202 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

राउंडवार वोटों का आंकड़ा

राउंड प्रशांत किशोर (जनसुराज) नीरज सिन्हा (भाजपा) रेखा कुमारी (राजद) बढ़त
1 2,220 1,423 501 797
2 3,790 2,634 501* 1,156
3 5,032 3,870 767 1,162
4 6,269 5,124 884 1,145
5 8,971 6,592 884* 2,379
6 11,603 8,152 2,154 3,451
7 13,500 9,689 2,599 3,811
8 15,637 10,885 2,898 4,752
9 17,856 12,584 3,449 5,272
10 20,059 14,048 3,983 6,011
11 21,941 15,522 4,223 6,419
12 23,756 17,110 4,850 6,646
13 26,113 18,994 5,583 7,119
14 28,201 20,420 6,142 7,781
15 29,752 21,550 6,755 8,202

 

हर राउंड के साथ बढ़ती गई बढ़त

प्रशांत किशोर ने पहले राउंड में 797 वोटों की बढ़त बनाई थी। इसके बाद लगभग हर राउंड में उनकी बढ़त बढ़ती गई। 10वें राउंड तक यह अंतर 6,011 वोट हो गया, 11वें राउंड में 6,419, 12वें में 6,646, 13वें में 7,119, 14वें में 7,781 और अब 15वें राउंड के बाद बढ़कर 8,202 वोट पहुंच गया है।

 

भाजपा दूसरे, राजद तीसरे स्थान पर

अब तक की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं। शुरुआती रुझानों से साफ है कि मुकाबला मुख्य रूप से जनसुराज और भाजपा के बीच है।

 

16 राउंड की गिनती बाकी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कुल 31 राउंड में पूरी होगी। अभी 15 राउंड की गिनती पूरी हुई है और 16 राउंड की मतगणना बाकी है। फिलहाल जनसुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाकर जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। अब सभी की नजर अगले राउंड के नतीजों पर टिकी है, जिससे चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Share This Article