बांकीपुर उपचुनाव: 11वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 6,419 वोट से आगे, BJP पर बढ़त लगातार बढ़ी

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद EVM के 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। ताजा रुझानों में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 11वें राउंड के बाद उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पर 6,419 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।

 

राउंडवार वोटों का आंकड़ा

राउंड प्रशांत किशोर (जनसुराज) नीरज सिन्हा (भाजपा) रेखा कुमारी (राजद) बढ़त
1 2,220 1,423 501 797
2 3,790 2,634 501* 1,156
3 5,032 3,870 767 1,162
4 6,269 5,124 884 1,145
5 8,971 6,592 884* 2,379
6 11,603 8,152 2,154 3,451
7 13,500 9,689 2,599 3,811
8 15,637 10,885 2,898 4,752
9 17,856 12,584 3,449 5,272
10 20,059 14,048 3,983 6,011
11 21,941 15,522 4,223 6,419

 

बढ़त लगातार बढ़ा रहे हैं प्रशांत किशोर

शुरुआती राउंड से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड में उनकी बढ़त 797 वोट थी, जो 11वें राउंड तक बढ़कर 6,419 वोट पहुंच गई है। इससे साफ है कि हर राउंड के साथ जनसुराज उम्मीदवार अपनी स्थिति मजबूत करते जा रहे हैं।

 

BJP और जनसुराज के बीच सीधी टक्कर

मतगणना के अब तक के रुझानों से मुकाबला भाजपा और जनसुराज के बीच सिमटता दिखाई दे रहा है। भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं और दोनों शीर्ष उम्मीदवारों से काफी पीछे हैं।

 

31 राउंड में आएगा अंतिम नतीजा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कुल 31 राउंड में पूरी होगी। अभी 11 राउंड की गिनती पूरी हुई है और 20 राउंड बाकी हैं। ऐसे में अंतिम परिणाम आने तक मुकाबले की तस्वीर बदल सकती है, लेकिन फिलहाल जनसुराज के प्रशांत किशोर मजबूत बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

Share This Article