बांकीपुर उपचुनाव: दूसरे राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, BJP 1,156 वोट से पीछे

BNT
By
1 Min Read

BNT Desk: पटना के बांकीपुर  उपचुनाव की मतगणना जारी है। एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में EVM के दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। दूसरे राउंड के बाद भी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

दो राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को कुल 3,790 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 2,634 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1,156 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

दो राउंड के बाद वोटों का आंकड़ा

  • प्रशांत किशोर (जनसुराज): 3,790 वोट
  • नीरज सिन्हा (भाजपा): 2,634 वोट
  • बढ़त: 1,156 वोट

 

31 राउंड में आएगा अंतिम नतीजा

मतगणना अभी जारी है और कुल 31 राउंड में सभी वोटों की गिनती पूरी होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतगणना केंद्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जा रही है।

बांकीपुर सीट पर इस बार जनसुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज सिन्हा और राजद की रेखा गुप्ता के बीच मुख्य मुकाबला है। फिलहाल शुरुआती दो राउंड के बाद प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन अंतिम नतीजा सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Share This Article