Vijay Hazare Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। टूर्नामेंट के इतिहास में बिहार ने सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 574 रन ठोके। यह विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक का सर्वोच्च टीम स्कोर है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ बिहार इस टूर्नामेंट में 550 से जयदा रन बनाने वाली पहली और 500 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।
विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर (लिस्ट ए में सबसे बड़ा स्कोर) बनाते हुए बिहार ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। बिहार टीम के कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, तो वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना क्रिकेट इतिहस को तोड़ कर नया इतिहास रच दिया। बिहार की टीम ने घरेलू क्रिकेट में अपनी ताकत का प्रभावी प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के बल्लेबाजों की पारी बिहार क्रिकेट के लिए एक यादगार उपलब्धि बन गई है।
रिकॉर्ड :
1. बिहार ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर – 574/6 रन 50 ओवर।
2. बिहार के कप्तान साक़ीबुल गनी ने लगाया सबसे तेज शतक – 32 गेंद में नाबाद शतकीय पारी।
3. वैभव सूर्यवंशी ने लगाया सबसे कम उम्र में सबसे तेज शतक, तोड़ा 39 साल पुराना पाकिस्तानी क्रिकेटर ज़हूर इलाही का रिकॉर्ड – 36 गेंद में शतक (14 वर्ष 272 दिन )
4. बिहार टीम की तरफ से 120 गेंद (लगभग) में बने 3 शतक।
5. बिहार टीम ने 11.48 की रन गति से खेल कर बनाया नया रिकॉर्ड ।
बिहार ने कूल 6 विकेट गवांकर 50 ओवर में 574* रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। बिहार के खिलाडियों ने इसके साथ ही एक और करनामा कर दिखाया, टीम ने इस पारी में कुल 49 चौके और 38 छक्के लगा कर किसी एक पारी में सबसे जयदा चौका और छक्का लगाने वाली टीम बन गई है।
बिहार से पहले 500 रनों का आंकड़ा तमिलनाडु ने पार किया था। तमिलनाडु ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाया था। वहीं अब बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए में 50 ओवर में 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बिहार के नम्म दर्ज हो गया है।
बिहार की पारी :
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। बिहार के लिए उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैच में महज 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेली। वैभव के बाद आयुष लोहारूका ने शतक लगाया। आयुष ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली। अंत में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी का प्रभावी पारी देखने को मिला। सकीबुल गनी ने महज 32 गेंदों में ही अपना शतक पूरा करके इतिहास रच दिया। वो लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गनी ने 40 गेंदों में नाबाद 128 रनों की पारी खेली तथा मंगल महरौर 33 और पियूष कुमार ने 66 गेंद में 77 रन बनाया। इस पारी में बिहार को कूल अतिरिक्त रन 18 मिले।
अरुणांचल प्रदेश की गेंदबाजी में धीरज अंतिन 9 ओवर 81 रन 1 विकेट, टेची नेरी 8 ओवर 83 रन 2 विकेट, टनर मोहित 9 ओवर 99 रन 2 विकेट
अरुणांचल प्रदेश ने जवाब में 42.1 ओवर में 177 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में ओबी 20, डोरिआ 28, टेची नेरी 28, सूर्यांश सिंह 17, कम्शा यांगफो नाबाद 32, टेम्पोल 16 और मिबोम ने 18 रन बनाया।
बिहार की गेंदबाजी : आकाश राज 8 ओवर 1 मेडेन 29 रन 3 विकेट, सूरज कश्यप 10 ओवर 3 मेडन 31 रन 3 विकेट, हिमांशु तिवारी 8 ओवर 33 रन 2 विकेट और शब्बीर खान ने एक विकट चटकाया।
बिहार टीम ने इस ट्रॉफी में अपने सबसे बड़े स्कोर 397 रनों से अरुणांचल प्रदेश को हरा कर मैच अपने नाम कर लिया है। बिहार का अब अगला मुक़ाबला मणिपुर के खिलाफ़ 26 दिसम्बर को JSCA अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रांची पर खेला जायेगा।
Match Details
- Tournament: VIJAY HAZARE TROPHY PLATE
- Match: Arunachal Pradesh vs Bihar
- Toss: Bihar won the Toss and elected to bat
- Venue: JSCA Oval Ground, Ranchi
- On-Field Umpires: Tony Emmatty , Pranav M Joshi
- Referee: Arindam Sarkar
- Result: Bihar Won By 397 Runs
- Points: Arunachal Pradesh 0, Bihar- 4
- Player Of The Match: Vaibhav Suryavanshi (Bihar)