सऊदी अरब ने आसिम मुनीर को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सऊदी अरब ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को ‘King Abdulaziz Medal of Excellence’ से नवाज़ा। यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत सामरिक रिश्तों और बढ़ते रक्षा सहयोग का प्रतीक है। सम्मान ने दोस्ताना संबंधों को और मजबूत करने और क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने का संदेश दिया।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: सऊदी अरब ने पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस, फील्ड मार्शल सैय्यद आसिम मुनीर को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘King Abdulaziz Medal of Excellence’ से नवाज़ा है। यह सम्मान सऊदी अरब के खादिम‑अल‑हरमैन‑उल‑शरीफैन और सरकार की तरफ से शाही आदेश के तहत दिया गया। आसिम मुनीर को यह सम्मान उनके पेशेवर कौशल, रणनीतिक दृष्टिकोण और पाकिस्तान‑सऊदी अरब के बीच मजबूत रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया।

दोस्ताना रिश्तों को मजबूती देने का संकेत

आसिम मुनीर इस समय सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने इस सम्मान को दोनों देशों के पुराने और अटूट संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने सऊदी अरब की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। सऊदी नेतृत्व ने भी उनके योगदान और रणनीतिक सोच की सराहना की।

डिफेंस डील के बाद अहम कदम

यह सम्मान ऐसे समय में दिया गया है जब सितंबर में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, आसिम मुनीर को दिया गया यह सम्मान इस साझेदारी को और गहरा करने का प्रतीक है।

भविष्य में सहयोग की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है की इस तरह के सम्मान और सहयोग से दोनों देशों के बीच रक्षा और सामरिक संबंध और मजबूत होंगे। आने वाले समय में यह कदम पाकिस्तान‑सऊदी अरब के सामरिक साझेदारी को और बढ़ावा देगा और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

Share This Article