Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में रोमांस और धमाकेदार परफॉर्मेंस का तड़का

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले आज 7 दिसंबर को होगा। टॉप 5 फाइनलिस्ट्स — गौरव, फरहाना, प्रणित, अमल और तान्या — रोमांस, फ्रेंडशिप और डांस एक्ट में धमाल मचाएंगे। डांस फेस-ऑफ के बाद सलमान खान विनर का ऐलान करेंगे।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: ‘Bigg Boss 19’ अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक मोड़ पर है। शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। इस बार टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं — गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे ,अमाल मलिक और तान्या मित्तल। फिनाले एपिसोड में शानदार परफॉर्मेंस, सरप्राइज एक्ट और इविक्ट हो चुके कंटेस्टेंट्स की वापसी देखने को मिलेगी।

रोमांस और फ्रेंडशिप परफॉर्मेंस

फिनाले की रात में इविक्ट अभिषेक बजाज और अशनूर कौर रोमांटिक एक्ट पेश करेंगे, जिसकी रिहर्सल की झलक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वहीं, गौरव, प्रणित और मृदुल की तिकड़ी फ्रेंडशिप सॉन्ग पर धमाकेदार परफॉर्म करेगी। इसके अलावा, तान्या मित्तल और अमाल मलिक की जोड़ी भी स्टेज पर एक साथ नजर आएगी।

स्पेशल परफॉर्मेंस और सेलिब्रिटी एंट्री

फिनाले में फरहाना भट्ट को जीशान के साथ परफॉर्म करते देखा जा सकता है। इसके अलावा, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी मजेदार और फन-फिल्ड सेगमेंट करेंगे। फाइनलिस्ट के परिवार वाले भी स्टेज पर उन्हें सपोर्ट करेंगे, जिससे माहौल और भी रोमांचक बनेगा।

डांस फेस-ऑफ और विनर का ऐलान

ग्रैंड फिनाले में टॉप कंटेस्टेंट्स के बीच डांस फेस-ऑफ होगा। इसके बाद, होस्ट सलमान खान शो के विनर का ऐलान करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट के बीच टक्कर सबसे ज़्यादा है। आखिरकार, इस ग्रैंड फिनाले में कौन ट्रॉफी उठाएगा, यह आज रात ही पता चलेगा।

Share This Article