नवादा में सिपाही की बहन को भगाना पड़ा भारी, पुलिस कस्टडी में मिला शव

नवादा में थाने के अंदर एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव फैल गया। युवक का सिपाही की बहन से अफेयर का विवाद सामने आया है। एक दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मौत की खबर मिलते ही लोगों ने थाना घेर लिया, सड़क जाम किया और तोड़फोड़ की।

BNT
By
2 Min Read
BiharNewsToday SunnyKumarDeath Nawada

Bihar News Today, Nawada: नवादा जिले में थाने के अंदर युवक की मौत के बाद माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया है। काशीचक थाना परिसर में 16 वर्षीय सन्नी कुमार का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते भीड़ ने थाना घेर लिया, सड़क जाम कर दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। मामला अब बेहद संवेदनशील बन गया है।

सन्नी कुमार बौरी गांव का रहने वाला था। उसका गांव की ही एक युवती से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए थे। युवती के भाई, जो बिहार पुलिस में सिपाही है, ने सन्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस सन्नी को हिरासत में लेकर काशीचक थाना लाई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अचानक उसकी लाश थाना परिसर में मिली।

प्रारंभिक जांच में उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या हो सकती है, लेकिन परिवार और ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हैं। जैसे ही मौत की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग थाने में जुट गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि— सन्नी की हत्या की गई है, उसके साथ थाने में अत्याचार किया गया, और मौत को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की जा रही है। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। 112 नंबर की आपातकालीन सेवा वाहन के टायर की हवा भी निकाल दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पाकरीबरावां राकेश कुमार भास्कर ने जांच शुरू करा दी है। थाना परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ हो रही है। प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में भारी तनाव है। परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक न्याय की मांग पर अड़े हैं।

Share This Article