NEET काउंसलिंग 2025 में खाली MBBS सीटों का सुनहरा मौका

NEET UG 2025 के तहत MCC ने MBBS समेत अन्य मेडिकल कोर्स की खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू किया है। रजिस्ट्रेशन 18 से 20 दिसंबर तक होगा। केवल बिना सीट अलॉट हुए उम्मीदवार ही पात्र होंगे और सीट छोड़ने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त होगी।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: NEET UG 2025 में शामिल उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जो कुछ अंकों से MBBS सीट हासिल करने से चूक गए थे। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए ‘स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ शुरू करने का ऐलान किया है। यह राउंड खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें अब तक किसी भी काउंसलिंग राउंड में सीट अलॉट नहीं हुई है।

रजिस्ट्रेशन शेड्यूल और आधिकारिक वेबसाइट

एमसीसी के अनुसार, इस विशेष काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसके लिए उम्मीदवारों को mcc.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी गई है।

सीट मैट्रिक्स: MBBS, BDS और BSc Nursing में मौके

एमसीसी द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, इस राउंड में कुल 44 MBBS सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 5 सीटें NRI कोटा के अंतर्गत हैं, जबकि शेष सीटें डीम्ड और पेड यूनिवर्सिटी कोटा में आती हैं। खास बात यह है कि यह स्पेशल राउंड केवल MBBS तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें BDS और BSc Nursing कोर्स की खाली सीटों को भी भरा जाएगा।

पात्रता नियम और सिक्योरिटी डिपॉजिट की चेतावनी

एमसीसी ने इस राउंड के लिए सख्त नियम तय किए हैं। केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्हें AIQ या स्टेट कोटा के किसी भी पिछले राउंड में सीट अलॉट नहीं हुई हो। जिन्हें पहले ही किसी भी कोर्स में सीट मिल चुकी है, वे इस राउंड में शामिल नहीं हो सकते। सभी उम्मीदवारों को नई चॉइस फिलिंग करनी होगी। यदि सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवार जॉइन नहीं करता है, तो उसकी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी और उसे आगे की काउंसलिंग से भी बाहर किया जा सकता है।

Share This Article