RRB Group D Exam 2026: परीक्षा तिथियों में बड़ा बदलाव, अब फरवरी तक CBT

RRB ने Group D CBT परीक्षा शेड्यूल बदलकर अब 10 फरवरी 2026 तक कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। आधार वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हैं।

BNT
By
2 Min Read

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के आगामी CBT परीक्षा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। पहले जो परीक्षाएं 1 से 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित थीं, उन्हें अब संशोधित करते हुए 10 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। जनवरी में केवल 8 और 9 तारीख को ही परीक्षाएं होंगी और बाकी की शिफ्ट फरवरी में कर दी गई हैं। फरवरी में महत्वपूर्ण तिथियां हैं: 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10।

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की जानकारी

RRB ने कहा है कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी और तारीख की जानकारी 10 दिन पहले पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ट्रैवलिंग अथॉरिटी पास भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य

सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना ऑरिजनल आधार कार्ड या ई-आधार का वेरिफाइड प्रिंट आउट लाना अनिवार्य होगा। जिन छात्रों ने आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, उन्हें rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी पहचान ऑथेंटिकेट करने की सलाह दी गई है।

CBT परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया

ग्रुप डी के पदों के लिए एक CBT परीक्षा (90 मिनट, 100 प्रश्न) होगी। विषयों में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस/करेंट अफेयर्स शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी और नॉर्मलाइजेशन पद्धति अपनाई जाएगी। CBT में सफल उम्मीदवारों को रिक्तियों के मुकाबले तीन गुना संख्या में PET के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन होगा।

Share This Article