BPSC ने 300 अभियोजन पदाधिकारियों की भर्ती निकाली, 27 फरवरी से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में 300 अभियोजन पदाधिकारियों की भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: Bihar Public Service Commission (BPSC) ने बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में 300 अभियोजन पदाधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती से राज्य के कानूनी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यह नियुक्तियां सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करेंगी। सरकार का मानना है कि अभियोजन विभाग में योग्य अधिकारियों की नियुक्ति से अपराध मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

 27 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 पद भरे जाएंगे। सभी योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

 कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

यह भर्ती बिहार के उन युवाओं के लिए खास मौका है जो कानून और प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। अभियोजन पदाधिकारी की भूमिका अदालत में सरकार की ओर से मामलों की पैरवी करना और न्याय दिलाने में अहम योगदान देना होता है। इस भर्ती से न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य की न्यायिक व्यवस्था भी मजबूत होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं।

 

Share This Article