निवेशकों के लिए अवसर: Corona Remedies का IPO 8 दिसंबर से खुलेगा

Corona Remedies का IPO 8 दिसंबर से खुल रहा है। यह फार्मा कंपनी 655 करोड़ रुपये के इश्यू के जरिए निवेशकों के सामने आएगी। न्यूनतम 14 शेयरों से निवेश शुरू होगा। अलॉटमेंट 11 दिसंबर और लिस्टिंग 15 दिसंबर को बीएसई-एनएसई पर होगी। कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: आईपीओ मार्केट (IPO Market) में इस साल जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। लगातार कई कंपनियां अपने इश्यू लॉन्च कर रही हैं और निवेशकों को आकर्षक रिटर्न भी दे रही हैं। इसी कड़ी में अब एक फार्मा कंपनी Corona Remedies भी अपने आईपीओ के जरिए निवेशकों के सामने आ रही है। इस इश्यू को अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन किया जाएगा।

कब खुलेगा Corona का आईपीओ?

Corona Remedies, प्राइवेट इक्विटी फर्म CrisCapital से समर्थित है। कंपनी का आईपीओ 8 दिसंबर 2025 को ओपन होगा। निवेशक इसमें तीन दिन यानी 10 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इसके बाद अलॉटमेंट (IPO Allotment) 11 दिसंबर को होगा, जबकि शेयर मार्केट पर इसकी लिस्टिंग 15 दिसंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर होगी।

आईपीओ का साइज और प्राइस बैंड

Corona Remedies का यह बुकबिल्ड इश्यू है, जिसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयर पेश किए जाएंगे। कंपनी कुल 61,71,101 शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी। इसके लिए प्राइस बैंड ₹1008–₹1062 तय किया गया है। इस हिसाब से आईपीओ का कुल साइज लगभग ₹655.37 करोड़ है।

न्यूनतम और अधिकतम निवेश

इस आईपीओ का लॉट साइज 14 शेयर का है। निवेशक कम से कम 14 शेयरों के लिए बोली लगाएंगे, जिससे न्यूनतम निवेश लगभग ₹14,868 होगा। वहीं, अधिकतम निवेश 183 शेयर या 13 लॉट तक किया जा सकता है, यानी अधिकतम निवेश लगभग ₹1,93,284

Corona Remedies का व्यवसाय

अहमदाबाद स्थित Corona Remedies एक फार्मा कंपनी है, जो मेडिकल प्रोडक्ट्स और मेडिसिन ब्रांड्स के निर्माण में सक्रिय है। कंपनी के पोर्टफोलियो में महिला स्वास्थ्य, हार्ट और डायबिटीज के लिए 67 मेडिसिन ब्रांड शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू मार्केट में इसकी ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 तक यह टॉप-30 फार्मा कंपनियों में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी रही है।

Share This Article