Tej Pratap Yadav को किस से है जान को खतरा? सम्राट चौधरी से मांगी सुरक्षा

तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाने में अपनी जान को खतरा बताते हुए संतोष रेणु यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और गृह मंत्री सम्राट चौधरी से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BNT
By
2 Min Read

जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav )ने दावा किया है कि उन्हें अपनी जान को गंभीर खतरा महसूस हो रहा है और इस कारण उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु यादव के खिलाफ धमकी देने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सम्राट चौधरी से सुरक्षा की गुहार

तेज प्रताप यादव ने बिहार के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने लिए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि संतोष रेणु यादव से लगातार मिल रही धमकियों और कथित खतरे को देखते हुए उन्हें सरकारी सुरक्षा की आवश्यकता है। पुलिस ने उनके आवेदन को स्वीकार कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सहयोगी से किस्से तल्ख रिश्ते तक

समझा जाता है कि तेज प्रताप और संतोष रेणु के बीच संबंध पहले अच्छे रहे हैं, लेकिन कुछ समय पहले तेज प्रताप ने संतोष को पार्टी से निलंबित कर दिया था, जिससे दोनों के बीच मतभेद और बढ़ गए। इसके बाद संतोष ने तेज प्रताप पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा और धमकियों का आरोप लगाया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। तेज प्रताप ने पहले भी संतोष को लीगल नोटिस भेजा है।

पुलिस जांच और सियासी चर्चा

पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है और मामले की जांच कर रही है, जिसमें वायरल बयानों और सोशल मीडिया पोस्टों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। सियासी गलियारों में तेज प्रताप की सुरक्षा मांग ने बहस को और हवा दी है, खासकर बिहार की राजनीति के मौजूदा माहौल में, जहां सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के मुद्दे पहले से ही गर्म हैं।

Share This Article