सीतामढ़ी में चुपके मिलने पहुँचा प्रेमी, रंगे हाथों पकड़ा गया; गाँव वालों ने उसी रात बना दिया दूल्हा

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी। बिना किसी मंत्रोच्चार के प्रेमी ने पांच बार सिंदूर भरकर प्रेमिका को अपना बनाया। दोनों डेढ़ साल से प्रेम में थे और अब परिजनों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया है।

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: बिहार के सीतामढ़ी जिले से प्यार और शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिप-छिपकर मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह वहां से कुंवारा नहीं बल्कि दूल्हा बनकर लौटेगा। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद हंगामे की जगह आपसी सहमति से दोनों की शादी करवा दी गई।

कैसे पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा?

पूरा मामला परिहार थाना क्षेत्र के सहारगामा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले मनीष पटेल का काफी समय से महेंद्र सापर की बेटी गंगा कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते गुरुवार की रात मनीष अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान घर वालों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने मनीष को पकड़ लिया। शोर मचते ही गांव के अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

बिना पंडित और बिना मंत्र के हुई अनोखी शादी

आमतौर पर ऐसी घटनाओं के बाद मारपीट की खबरें आती हैं, लेकिन यहां मामला कुछ अलग रहा। ग्रामीणों ने दोनों से उनकी मर्जी पूछी, जिस पर दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद आनन-फानन में गांव के मंदिर में ही शादी की तैयारी की गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस शादी में न कोई पंडित था और न ही कोई मंत्र पढ़े गए। प्रेमी मनीष ने सबके सामने पांच बार गंगा की मांग में सिंदूर भरा और उसे अपनी पत्नी मान लिया।

परिजनों ने दिया आशीर्वाद, जोड़े ने ली जिम्मेदारी

इस दौरान वहां मौजूद भीड़ लगातार दोनों से पूछती रही कि क्या वे इस शादी से खुश हैं? दोनों ने मुस्कुराते हुए हामी भरी और उम्र भर साथ निभाने का वादा किया। यह देखकर लड़की के माता-पिता ने भी अपना गुस्सा थूक दिया और दोनों को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। मनीष ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से गंगा से प्यार करता है और अब वह पति के रूप में उसकी सारी जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Share This Article