नीतीश10.0 का ‘S-इफेक्ट’! 1208 माफिया लिस्टेड, DGP एक्शन में

बिहार में नीतीश 10.0 सरकार बनते ही पुलिस एक्शन में है। डीजीपी ने 1208 बड़े माफियाओं (बालू, शराब, भू-माफिया) की सूची तैयार कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर जंगलराज की वापसी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

BNT
By
2 Min Read
16206

Bihar News Today, Desk: बिहार में नीतीश सरकार 10.0 बनते ही पुलिस फुल एक्शन में आ गई है! गृह मंत्रालय संभालते ही सम्राट चौधरी ने माफिया और अपराधियों को खुली चुनौती दी थी, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है।

डीजीपी विनय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बिहार में 1208 बड़े अपराधियों और माफिया तत्वों की लिस्ट तैयार हो गई है, जिनकी अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। इसमें बालू माफिया, शराब माफिया, भू माफिया, और हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं।

इतना ही नहीं, पुलिस ने 400 माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का आदेश लेने के लिए कोर्ट में सूची दाखिल कर दी है। डीजीपी ने साफ कहा कि कोर्ट से आदेश मिलते ही इन सब पर शिकंजा कसना शुरू हो जाएगा।

बीजेपी नेता नीरज कुमार इसे सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने का ‘स्मार्ट इफेक्ट’ बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों की खैर नहीं है और उन्हें या तो अपराध छोड़ना होगा या बिहार। नीरज ने यह भी दोहराया कि जंगलराज की वापसी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी, क्योंकि जनता का भरोसा अब भी नीतीश कुमार पर है।

गृह मंत्रालय पहली बार बीजेपी के हिस्से में आया है और नए वजीर के ऐलान पर पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। यह सीधा मैसेज है कि NDA सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और बेहतर कानून व्यवस्था ही इस सरकार की पहचान है।

Share This Article