समस्तीपुर में रफ्तार का कहर: 9 घायल, गुस्साई भीड़ ने कार तालाब में फेंकी

समस्तीपुर के ताजपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 9 लोगों को कुचल दिया, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर कार को तालाब में फेंक दिया। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: भागलपुर जिले के नवगछिया क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार का खौफनाक नज़ारा देखने को मिला। एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में करीब 9 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ लोग कई फीट दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में खुशहाल माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों की मदद की। सभी घायलों को ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार निगरानी में इलाज कर रहे हैं।

चालक की पिटाई, कार तालाब में फेंकी

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। बताया जाता है कि चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि चालक की पिटाई कर दी गई। इसके बाद लोगों ने कार में तोड़फोड़ की और आक्रोश में आकर उसे पास के तालाब में धक्का देकर फेंक दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तालाब में फेंकी गई कार को बाहर निकालने की प्रक्रिया भी जारी है।

 

Share This Article