BNT Desk: पटना के मुसहरी इलाके में शनिवार रात एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जब पटना नगर निगम की सफाई गाड़ी (पोकलेन मशीन) ने उसे कुचल दिया। स्थानीय निवासी मोरपिया मांझी, जो कचरा चुनते थे, कबाड़ी का काम करने के बाद गेट नंबर तीन के पास ही सो गए थे, लेकिन देर रात उसी जगह सफाई के लिए आई नगर निगम की मशीन ने उनके ऊपर चालानें के बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जिससे इलाके में लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है।
परिवार और स्थानीय लोगों का रोष, मुआवजे की मांग
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पर्याप्त मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि सफाई मशीन के ड्राइवर और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से यह भयावह हादसा हुआ, जिससे एक युवा का परिवार बिखर गया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसी ही घटनाएं अक्सर होती रहती हैं और इनके प्रति जिम्मेदारों को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
पुलिस जांच में जुटी प्रशासन
इस गंभीर सड़क हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग की गाड़ी चलाने वाले चालक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की खबर नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि युवक सोते हुए मूड में पोकलेन मशीन के नीचे आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।