BNT Desk: पटना में आज फिर से STET अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 20–25 अभ्यर्थी गेट के सामने जमा हुए और ज़ोरदार नारेबाज़ी की। उनका कहना है कि रिवाइज्ड आंसर की तुरंत जारी की जाए और आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द बताया जाए। अभ्यर्थी “हमारी मांगें पूरी करो”, “छात्रों को गुमराह करना बंद करो”, और “STET होश में आओ” जैसे नारे लगा रहे थे।
आंसर की और ग्रेस मार्क्स को लेकर नाराज़गी
अभ्यर्थियों के अनुसार बोर्ड की ओर से कोई स्पष्ट नोटिफिकेशन नहीं दिया जा रहा, बोर्ड हर बार सिर्फ तारीख बढ़ा देता है, और रिवाइज्ड आंसर की जारी नहीं कर रहा. 21 प्रश्न सेलेबस के बाहर आए और आंसर की में भी कई गलतियां मिली हैं, जिससे परीक्षार्थियों के अंक प्रभावित हो रहे हैं, जिसके वजह से वे ग्रेस मार्क्स की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बोर्ड उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई सवालों के गलत उत्तर और सेलेबस से बाहर कुल 21 प्रश्न आने की शिकायतें सामने आई हैं। इन गलतिओं के चलते उम्मीदवार ग्रेस मार्क्स देने की मांग कर रहे हैं।
बार-बार विरोध के बावजूद कार्रवाई नहीं
अभ्यर्थियों का कहना है कि यह विरोध नया नहीं है। वे 27, 28 और 29 नवंबर को भी बोर्ड ऑफिस का घेराव कर चुके हैं। इसके बावजूद, बोर्ड ने न तो रिवाइज्ड आंसर की जारी की और न ही कोई आधिकारिक जानकारी दी। छात्रों का कहना है कि इस देरी से चयन प्रक्रिया रुक गई है और हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
बड़ी संख्या में जुटने की तैयारी
आज के विरोध में पहले की तुलना में अधिक संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए हैं और कहा जा रहा है कि विभिन्न जिलों से भी उम्मीदवार पटना पहुँच रहे हैं। yप्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक रिवाइज्ड आंसर की जारी नहीं होती और नोटिफिकेशन की स्पष्ट तारीख घोषित नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।